Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: मां चण्डिका देवी धाम पहुंचे डीएम, पूजा-अर्चना के बाद बांटे कंबल

Pratapgarh News: मां चण्डिका देवी धाम पहुंचे डीएम, पूजा-अर्चना के बाद बांटे कंबल

[the_ad id="14540"]
Pratapgarh

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: जनपद के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शनिवार मां चण्डिका देवी धाम पहुंच कर विधि-विधान से पूजा एवं अर्चना की। पूजा के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

इस दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मां चण्डिका देवी धाम जनपद की आस्था का प्रमुख केंद्र है, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने धाम में पहुंचे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर गरीब एवं असहाय लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने धाम परिसर में मौजूद बंदरों को चना, लाई एवं मूंगफली खिलाकर जीवों के प्रति करुणा का भी संदेश दिया। इस पहल को श्रद्धालुओं द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Sawan Charitable Trust: सिंधौर महोत्सव से जनसेवा और विकास का संदेश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?