Home » उत्तर प्रदेश » Lions Club Shakti: लायंस क्लब शक्ति ने स्लम बस्ती में वस्त्र व आवश्यक सामग्री का किया वितरण

Lions Club Shakti: लायंस क्लब शक्ति ने स्लम बस्ती में वस्त्र व आवश्यक सामग्री का किया वितरण

[the_ad id="14540"]
Lions Club Shakti:

प्रतापगढ़। Lions Club Shakti: लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति, मातृ शक्ति समिति और दयाल किटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर की स्लम बस्ती रामलीला मैदान में वस्त्र, पेन, कॉपी, किताब, कंबल एवं बिस्किट का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें- Hindu Sammelan: संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता- ओम प्रकाश

यह कार्यक्रम लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष पिंकी दयाल कुसुम गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। लायन पिंकी गुप्ता ने बताया कि गरीबों की सेवा ही लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को अपनी क्षमता अनुसार सहयोग करते रहना चाहिए, इसी से जरूरतमंदों की मदद संभव हो पाती है। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव,  कुसुम देवी, सारिका केसरवानी, सोनी पांडेय और वर्षा गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा गरीबों की सहायता के इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।

 

इसे भी पढ़ें- Indian Language Day: सुब्रमण्यम भारती के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को करें आत्मसात-ओम प्रकाश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?