
-
हस्ताक्षर अभियान के साथ निकाली गई स्कूटी रैली व पदयात्रा,दिखा उत्सव का माहौल
प्रतापगढ़। Women Empowerment: भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर स्थित कंपनी गार्डन से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे माहौल उत्सव जैसा नजर आया।
इसे भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती की उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद की संगोष्ठी 18 को
इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी सशक्तिकरण के संदेश देती हुई पदयात्रा में शामिल हुईं। स्कूटी रैली ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया, जिससे शहर के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता का संदेश फैलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा की मौजूदगी रही। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व संचालन एवं संयोजन जिला महामंत्री राजेश मिश्र राजन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की भव्यता और अनुशासित व्यवस्था चर्चा का विषय बना दिया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पार्टी के पदाधिकारी महिला मोर्चा की महिलाये और समाज के विभिन्न क्षेत्रो की अग्रणी महिलाये और स्कूली छात्राओं की उपस्थित रही। उक्त जानकारी राघवेंद्र शुक्ला जिला प्रवक्ता भाजपा नें दी।
इसे भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti: राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का प्रयास प्रेरणादायक- आशीष श्रीवास्तव






Users Today : 6

