
अम्बिकापुर। Life Science: विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए योग्यता के अनुसार अवसर उपलब्ध हैं, उन्हें अपनी योग्यता साबित करनी है। यह बातें शुक्रवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लाइफ साइंस स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के दौरान श्री शिरडी साई शिक्षण समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले ने कही।
इसे भी पढ़ें- Education Visit: NIC में संचार और डेटा संरक्षण से अवगत हुए साई कॉलेज के विद्यार्थी
हर कड़ी विज्ञान से जुड़ी है

उन्होंने कहा कि ज्योतिषाचार्य, खगोल, भूगोल, समाजशास्त्र की प्रत्येक कड़ी विज्ञान से जुड़ी है और इसी कड़ी में आपकी भागीदारी होने वाली है। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों और प्राध्यापक का स्वागत बैच लगाकर तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सफलता पाने के कई अवसर हैं। अब दुनिया एक गांव के रूप में बदल चुकी है और दूरियां मिट चुकी हैं। तकनीकी ने सभी को एक मंच पर ला दिया है, इसमें अपनी योग्यता साबित करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
अपनी सफलता से हमें अवगत कराएं

स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए लाइफ साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी ने कहा कि आपकी सफलता हमें गौरवान्वित करती है। आप सफल हों और अपनी से सफलता से हमें अवगत करायें, जिससे साई परिवार उसका जश्न मना सके। डॉ. तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय में 12 विषयों में शोध केन्द्र हैं आप शोधकर नया करियर अपना सकते हैं।
विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से सभी को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन भूमिका सिंह ने किया। इस दौरान राहुल गुप्ता, सेजल, सृष्टि बक्शी, अंकिता साहू ने अपने महाविद्यालयीन अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम दौरान एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शैलष देवांगन, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Farewell 2026: विशेष व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं कला संकाय के विषय- डॉ. राजेश






Users Today : 29

