
-
राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
प्रतापगढ़। Protest: बढ़ती मंहगाई सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: ‘217;एक पेड़ मां के नाम’ पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ये थीं मांगे

सौंपे गये ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिये जाने और नियमित आपूर्ति बहाल की जाने, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट में बार-बार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं युवाओं को रोजगार दिये जाने, बिजली बिलों में की गई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को वापस लिया जाने, किसान को कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर इंजन में विशेष ईंधन की व्यवस्था एवं खाद्य पानी के किल्लत दूर करने की मांगे शामिल रहा।
सपा कार्यालय पर एकत्रित सपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुंचे जहां धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन में सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल, रानीगंज विधायक डॉ. आर. के. वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, विजय यादव, विनोद पाण्डेय, संजय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, शेर बहादुर यादव, वासिक खान, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, भैयाराम पटेल, महेंद्र बौद्ध सहित तमाम नेता शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें- World Environment Day: जिला जेल में पौधारोपण और फल वितरण कार्यक्रम






Users Today : 23

