Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: संगठन की मजबूती, अनुशासन और संवाद ही प्राथमिकता- दिनेश सिंह

Pratapgarh News: संगठन की मजबूती, अनुशासन और संवाद ही प्राथमिकता- दिनेश सिंह

[the_ad id="14540"]
Pratapgarh
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह के प्रथम आगमन भाजपाइयों ने भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। तदुपरांत कार्यालय में एक परिचयात्मक बैठक जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर याद किये गये लांस नायक विजय शुक्ल

संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Pratapgarh

इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है।

संगठन का हित सर्वोपरि

संगठन की मजबूती, अनुशासन और संवाद हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं के सुझावों का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन हित सर्वोपरि रहेगा। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश सिंह,जिला महामंत्री अजय वर्मा, राजेश सिंह एवं राजेश मिश्रा राजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: बूथ से होकर गुजरता है जीत का रास्ता- सदर विधायक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?