Home » शिक्षा » Independence Day: साई कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Independence Day: साई कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

[the_ad id="14540"]
Independence Day

 

अम्बिकापुर। Independence Day: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले तथा प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री इंगोले ने कहा कि ये देश युवाओं का है और अब उन्हीं के हाथों में देश की बागडोर है। इस लोकतंत्र में देश को मजबूत करना उन्हीं की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें- Cyber Security: सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचना जरूरी- अमोलक सिंह ढिल्लो

Independence Day

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि, युवाओं का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहें। उन्हें राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ना होगा।

वर्तमान को श्रेष्ठ बनाइये, भविष्य अच्छा होगा

Independence Day

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षण समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले ने कहा कि, सुनहरा पल आपको बनाना होगा। यह वर्तमान से ही शुरू होगा। आप वर्तमान को श्रेष्ठ बनाइये, भविष्य अच्छा होगा। कार्यक्रम को सक्षम बंसल, पीयुष गुप्ता, निशा निषाद आदि ने सम्बोधित किया।

तिरंगा रैली निकाली

Independence Day

इस अवसर पर छात्रसंघ, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वीप के तत्वावधान में स्वयं सेवक तथा विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली जो डिगमा, भगवानपुर से होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंच कर सभा के रूप में परिणत हो गयी। रैली का नेतृत्व डॉ. श्रीराम बघेल ने किया। इस अवसर पर डॉ.जगमीत कौर और साक्षी गोयल के मार्गदशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक और देशभक्ति गीतों गुंजता रहा।

Independence Day

कार्यक्रम के दौरान एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी डॉ. डॉली शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?